दिल्ली पुलिस का दावा: जनवरी में घटे गुमशुदगी के मामले, AI तकनीक से 77% लोगों को उनके घर पहुंचाया

Delhi Missing People 2026: दिल्ली पुलिस द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गुमशुदगी के मामलों में पिछले साल के मुकाबले जनवरी 2026 में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक दशक में दिल्ली की जनसंख्या बढ़ने के बावजूद लापता होने वाले लोगों की संख्या स्थिर बनी हुई है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। जनवरी 2026 में लापता होने वाले लोगों की संख्या में पिछले वर्षों के औसत के मुकाबले कमी देखी गई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में कुल 1,777 गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए, जबकि दिल्ली में हर महीने औसतन लगभग 2,000 मामले रिपोर्ट होते हैं।

delhi kidnapping news

दिल्ली में हर महीने औसतन 2,000 गुमशुदगी के मामले होते हैं दर्ज (AI Image)

एक दशक से स्थिर हैं आंकड़े

चौंकाने वाली बात यह है कि 2016 के बाद से दिल्ली की आबादी में काफी इजाफा हुआ है, लेकिन लापता होने वालों की संख्या सालाना 23,000 से 24,000 के बीच ही स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आंकड़ों में कोई बड़ा उछाल न आना यह दर्शाता है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं हुई है, हालांकि हर गायब होने वाला व्यक्ति पुलिस के लिए चिंता का विषय है।

End of Feed