Delhi Metro के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा भी बहाल

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खोल दिए गए हैं। DMRC ने पुष्टि की है कि सभी संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी बहाल कर दी गई है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। राजधानी में सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खोल दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सेवा से जुड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को एक लाइन से दूसरी लाइन में जाने यानी इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे यात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।

Delhi Metro

पटेल चौक से राजीव चौक तक सभी स्टेशनों के गेट फिर खुले (प्रतीकात्मक फोटो)

क्यों बंद किए गए स्टेशन?

दरअसल, कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी एहतियात के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार को छह प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का निर्णय लिया था। इसके तहत सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक इन स्टेशनों पर यात्रियों को एंट्री और एग्जिट की सुविधा नहीं देने की घोषणा की गई थी।

End of Feed