दिल्ली पुलिस ने सुलझाई ज्वेलरी बैग की चोरी की गुत्थी, 100% रिकवरी के साथ पकड़ी गई आरोपी

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी साबित की है। जेवरों से भरे चोरी हुए बैग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरा मामला सुलझा लिया। करीब 20 लाख रुपये के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ आरोपी को भी पकड़ लिया गया।

Delhi News: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा के मोर्चे पर दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस ने स्पेशल स्टाफ के साथ मिलकर जेवरों से भरे चोरी हुए बैग के मामले का पूरी तरह खुलासा करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी की है। बरामद किए गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 22 जनवरी 2026 को कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में एफआईआर संख्या 04/2026 दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर यात्रा के दौरान एक अज्ञात महिला ने एक यात्री का जेवरों से भरा बैग चोरी कर लिया था।

Delhi Police Achieve 100% Recovery in Stolen Jewellery Bag Case

दिल्ली पुलिस ने चोरी हुए ज्वेलरी बैग मामले में सफलता हासिल की

सीसीटीवी फुटेज से क्या पता लगा?

जांच के दौरान पुलिस टीम ने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज में एक महिला गुलाबी रंग की जैकेट और काली पैंट पहने हुए नजर आई, जो जेवरों से भरा बैग लेकर मेट्रो ट्रेन में चढ़ती हुई दिखाई दी। इसके बाद बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के अंदर लगे कैमरों की भी पड़ताल की गई, जिससे पता चला कि वह महिला नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन तक गई थी और वहां गेट नंबर-2 से स्टेशन से बाहर निकल गई।

End of Feed