दिल्लीवासियों के लिए DMRC का तोहफा! India vs Namibia टी-20 वर्ल्ड कप मैच देखने से पहले जानें नया टाइम टेबल

देशभर में ICC पुरुष टी20 विश्व कप का उत्साह चरम पर है और दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है। 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाओं को देर रात तक बढ़ा रही है। यह कदम दर्शकों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

India vs Namibia Match T20 World Cup: देशभर में इन दिनों आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खुमार है। इसी बीच, दिल्लीवासियों और शहर में आने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है, जो DMRC की ओर से है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भारत बनाम नामीबिया आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के मुकाबले के लिए तैयारियां चल रही हैं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 मैच देखने जाने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए देर रात तक अपनी सेवाएं बढ़ा रहा है। इसे लेकर DMRC ने एक्स पर एक टाइम टेबल पर जारी किया है।

Delhi Metro Extends Services for India vs Namibia ICC T20 World Cup Match (Photo: ANI)

दिल्ली मेट्रो ने India vs Namibia ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए अपनी सेवाएं बढ़ाईं (फोटो: ANI)

क्या कहा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने?

जानकारी के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य स्टेडियम आने-जाने वाले प्रशंसकों के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक्स पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए दिल्ली मेट्रो द्वारा विशेष व्यवस्था।" दिल्ली मेट्रो 12 फरवरी 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 क्रिकेट मैच देखने जाने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए देर रात तक ट्रेन सेवाएं बढ़ा रही है।" ऐसे में दर्शकों से अपील की गई है, वे इस टाइम टेबल के हिसाब से ही प्लानिंग करें।

End of Feed