Delhi Slum Fire: दिल्ली के रिठाला में भीषण आग, 50 झुग्गियां जलकर राख

दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गी बस्ती में आग लगने से लगभग 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की सूचना मिलते ही 16 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन एक लड़की के लापता होने की सूचना मिली है। जिसकी तलाश जारी है।

Delhi Slum Fire: दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसमें करीब 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। फिलहाल इस हादसे में किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

fire

सांकेतिक फोटो

एक लड़की के लापता होने की सूचना

अधिकारी के अनुसार आग की सूचना पर दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बचाव अभियान चलाया। झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग पर काबू पाने के लिए करीब 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद से एक लड़की के लापता होने की सूचना है। जिसकी तलाश के प्रयास जारी हैं। अभी आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। जिसके लिए जांच जारी है।

End of Feed