Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 3 धरे गए

Delhi News: दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक मुख्य मालिक लवकेश बजाज समेत 3 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पूछताछ में मालिक लवकेश ने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Delhi Hotel Fire Update: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित 'फ्लरिश स्टेज बीएंडबी' (Flourish Stays B&B) होटल में बुधवार को लगी भीषण आग के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 21 लोगों की जान लेने वाले इस खौफनाक हादसे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें से एक रसोइया है। मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इन दो नई गिरफ्तारियों के साथ ही पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की संख्या अब तीन हो गई है।

delhi hotel fire arrest

हिरासत में लिए गए रसोइए की तस्वीर (ANI)

बता दें कि आग की घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा था कि मानव जीवन को खतरे में डालने वाली फायर सेफ्टी में लापरवाही, अवैध निर्माण और अन्य नियमों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए कानूनों को कड़ाई से लागू किया गया है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ अधिकतम दो साल की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का नुकसान करने वाले दोषी अधिकारियों से उनकी तनख्वाह, पेंशन या संपत्ति से वसूली करने संबंधी कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इस विषय पर शुक्रवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में और भी कड़े फैसले लिए गए हैं।

End of Feed