Delhi Crime News: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कथित तौर पर एक महिला ने पहले अपनी दो बेटियों की हत्या की। जिसके बाद खुद खुदकुशी करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। महिला को बेहोश हालत में पाया गया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस महिला का बयान दर्ज करने के लिए उसके होश मे आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल पुलिस उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
मालवीय नगर में घर में बेहोश मिली महिला, दो बेटियां मिल मृत
महिला के पति ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मालवीय नगर पुलिस को गुरुवार शाम 6:10 बजे पीसीआर कॉल मिली। जिसमें कॉलर ने खुद को इस घर का मालिक और महिला का पति बताया। शख्त ने बताया कि अंदर से कोई घर का दरवाजा नहीं खोल रहा है और न ही किसी की आवाज आ रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंची। जहां पर दो लड़कियों की लाश मिली। एक लड़की के चेहरे पर तकिया रखा हुआ और दूसरी की गर्दन पर दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। दूसरे कमरे में उनकी मां बेहोश हालत मे मिली। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी मां को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियों की पहचान बहनों के तौर पर हुई। एक की उम्र 25 से 28 साल तो दूसरी लड़की की उम्र 34 साल बताई जा रही है। वहीं महिला की उम्र 55 से 60 साल है। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि मां ने अपनी बेटियों की हत्या कर खुद सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर क्राइम और फॉरेंसिक टीम सबूत इक्ट्ठा कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और उनके रिश्तेदारों के बारे में भी पता करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान लेने की कोशिश की जा रही है। जिससे वारदात के कारणों का पता चल सकेगा।
