दिल्ली में हैवानियत: तीन साल की मासूम की हत्या कर शव नाले में फेंका, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में लगी गोली

Delhi Murder Case: दिल्ली के कापसहेड़ा में 10 जुलाई से लापता 3 साल की बच्ची का शव नाले से बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी पड़ोसी चंदन कुमार को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

Delhi Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके (Kapashera murder case) से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के मुख्य आरोपी और बच्ची के पड़ोसी चंदन कुमार (37) को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

Kapashera murder case

कापसहेड़ा मर्डर केस

पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 जुलाई 2026 की शाम को शुरू हुआ, जब कापसहेड़ा थाने में तीन साल की बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार बच्ची की तलाश कर रही थी। इसी बीच, 14 और 15 जुलाई की दरमियानी रात को एफआईएमटी (FIMT) कॉलेज के पास कापसहेड़ा नाले से एक बच्ची का शव बरामद हुआ। शव की पहचान लापता बच्ची के रूप में की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि मासूम की गला दबाकर हत्या की गई थी और साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को नाले में फेंक दिया गया था।

End of Feed