दिल्ली में आज का मौसम (29 March 2026): दिल्ली-NCR में संडे रेन डे बनने वाला है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। जिससे बढ़ते तापमान में एक बार फिर ब्रेक लग सकता है। पिछले 3 दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। लेकिन इस दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई और दिन में धूप भी निकली रही। जिसके कारण तापमान में उछाल देखने को मिल रहा था। जिससे दिन का पारा 32 डिग्री के करीब पहुंच गया था। लेकिन अब दिल्ली में 3 अप्रैल तक गर्मी से राहत बनी रहने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट (AI Image)
दिल्ली-NCR में 29 मार्च को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही रुक-रुक कर बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
दिल्ली में 30 मार्च को मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।
31 मार्च को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
31 मार्च को भी दिल्ली-NCR में आसमान में काले बादल छाए रहेंगै। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
1 और 2 अप्रैल को दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 1 और 2 अप्रलै को बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। लेकिन इस दौरान बारिश की कोई संभावना जताई नहीं गई है। जिसके कारण दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया जा सकता है। 1 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और 2 अप्रैल को 33 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 डिग्री और 19 डिग्री के करीब दर्ज होने की संभावना है।
3 अप्रैल को दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
3 अप्रैल को दिल्ली में फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान हवाएं चलने की भी संभावना है। दिल्ली में 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
