Delhi-NCR Weather: दिल्ली में फरवरी में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च बनेगा तपता महीना? जानें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 Feb 2026: मौसम विभाग के अनुसार इस बार दिल्ली-एनसीआर में फरवरी पिछले तीन वर्षों में सबसे गर्म रही। जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री तक पहुंच गया। IMD के अनुसार 5 मार्च तक पारा 35 डिग्री तक जाने की संभावना है।

दिल्ली में आज का मौसम (28 Feb 2026): दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से पहले ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है। दिन में अभी से चिलचिलाती धूप और परेशान करने वाली गर्मी पड़ने लगी है। शुक्रवार को दिल्ली में फरवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन सालों में दिल्ली में इस बार फरवरी का महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। इस बार सर्दी भी समय से पहले विदा हो गई है। हालांकि सुबह-शाम हल्का ठंड मौसम अभी भी बना हुआ है। लेकिन दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 5 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में मार्च इस बार बेहद गर्म हो सकता है।

Delhi weather.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। दिन में तीखी धूप भी निकली रहेगी। जिससे गर्मी परेशान कर सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रह सकता है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 1 से 5 मार्च के बीच 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान धूप की तपिश के कारण दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। लेकिन हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोकेंगी।

End of Feed