शहर

Mausam : 2 दिन टकराएगा आंधी-तूफान, झमाझम बारिश और होगा वज्रपात; 8 राज्यों में IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam 28 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों तक पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी। इस दौरान हवाओं की गति अधिक रहने से सिहरन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। उधर, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर के राज्यों में प्री मानसून (Pre Mansoon) के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले कई दिनों से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव देखा जा रहा है, जिससे अगले कुछ घंटों तक बारिश एवं आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है। वहीं, असम और अरुणाचल प्रदेश में एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बादलों की आवाजाही और बादलों के बरसने के संकेत हैं। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों पर बर्फबारी की तीव्रता बढ़ने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बर्फीली हवाओं के चलने से कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। अगर, उत्तर भारत के राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा-पंजाब की बात करें तो फिलहाल मौसम के साफ रहने का अनुमान और न्यूनतम-अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी के संकेत हैं।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना है। हालांकि, सुबह से धूप निकल रही है, जिससे दिन में गर्मी प्रतीत हो रही है। आईएमडी ने कहा वीकेंड पर आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। शनिवार को पालम में 14.5 डिग्री, लोधी रोड में 12.9 डिग्री, रिज में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। फिलहाल, हल्की हवाओं के चलने से हवा की क्वालिटी में सुधार हो रहा है। एक्यूआई 185 के आसपास पहुंच गया है, जिससे पॉल्यूशन के स्तर में कमी आने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के हिसाब से शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

उत्तराखंड में नया पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

उत्तराखंड में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो दिन प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश ऊंचाई वाले जिलों उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश एंव बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा। तेज बर्फीली हवाओं से लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ हिस्सों पर आंशिक तौर पर बदली छा सकती है। उधर, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कुछ हिस्सों पर तेज बर्फबारी से न्यूनतम तापमान माइनस की श्रेणी में बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा है

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे भागों पर 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने का अलर्ट है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। हालांकि, अधिकांश भागों पर मौसम शुष्क है। फिलहाल घाटी में न्यूनतम तापमान बेहद कम है, जिससे दिन में सर्दी और रात में कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। इधर, हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी हिस्सों पर मौसम खराब हो गया है। अगले 36 घंटों के दौरान कुल्लू, मनाली, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा समेत कई हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। उधर, धर्मशाला में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिर गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर न्यूनतम और तापमान में बढ़ोतरी जारी है। दिन में धूप खिलने से मौसम काफी सुहावना है।

28 फरवरी शनिवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली14°C28°C
मुंबई23°C27°C
जयपुर17°C31°C
चंडीगढ़14°C27°C
भोपाल19°C31°C
लखनऊ16°C31°C
पटना16°C29°C
कोलकाता18°C31°C
देहरादून11°C22°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर2°C12°C

तमिलनाडु, केरल में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कई दिनों से बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव क्षेत्र बनने से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव दक्षिण भारत के राज्यों पर है। अनुमान है कि शनिवार को तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान एवं बारिश जारी रह सकती है। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। खराब मौसम के दौरान समुद्री इलाकों के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उधर, पूर्वोत्तर में एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

कहां सबसे अधिक तापमान

देश के अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ रहा है और गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारतीय राज्यों में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। कुरनूल, अनंतपुर, सलेम, मदुरै, इरोड, अकोला, अमरावती, सौराष्ट्र, राजकोट में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दिन में पसीने निकलने लगे हैं। इधर, उत्तर भारत में राजस्थान के बाड़मेर और फलोदी में अधिकमत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को टच कर गया है। हालांकि, अभी अन्य राज्यों में ये तापमान 30 के आसपास बना हुआ होगी।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!