दिल्ली का मौसम (26 March 2026) Delhi Weather Today: राजधानी में आज तड़के फिर बरसे बादल, दिल्ली-NCR में चार दिन आंधी-बारिश का दौर जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 March 2026: दिल्ली-NCR में आज से फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 मार्च तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा, हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में आज का मौसम (26 March 2026): दिल्ली-NCR में एक बार फिर बारिश की दस्तक हो गई है। आज तड़के राजधानी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। जिससे मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही तेज हवाओं चलने की भी संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजधानी में मार्च के अंत तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Delhi rain

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार (AI Image)

26 मार्च को दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा

26 मार्च को दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

End of Feed