शहर

उत्तर प्रदेश का मौसम (26 March 2026) UP Weather Today: यूपी में गर्मी की छुट्टी! आज से बरसात का दौर शुरू, 31 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 March 2026: यूपी में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा रहेगा, हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (26 March 2026): उत्तर प्रदेश में आज से फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज से अगले 4-5 दिन बारिश का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। दरअसल उत्तर-पश्चिमी भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। जिसका प्रभाव यूपी के मौसम पर भी नजर आने वाला है। जिसके चलते 31 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी। जिससे मौसम फिर से ठंडा होने के आसार हैं।

यूपी में 26 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

यूपी में 27 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

यूपी में 27 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी हिस्से में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में 28 मार्च का मौसम कैसा रहेगा

28 मार्च को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि 29 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिससे यूपी में फिर बारिश देखने को मिलेगी।

29 मार्च को यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को 29 मार्च को यूपी के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

यूपी में 30 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

30 मार्च को यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने या बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिस्से में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

31 मार्च को कैसा रहेगा यूपी का मौसम

31 मार्च को भी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं पश्चिमी यूपी में चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी हिस्से में फिलहाल को अलर्ट नहीं है।

यूपी में तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के मौसम के चलते यूपी के तापमान में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है। अगले दो दिन राज्य में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट के आसार है। इसके बाद फिर से उतनी ही बढ़ोत्तरी होगी, फिर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article