शहर

दिल्ली का मौसम (20 Apr 2026) Delhi Weather Today: आज से दिखेंगे सूरज के तेवर, लू के थपेड़े सहने को रहें तैयार, हीट वेव का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Apr 2026: दिल्ली-NCR में आज यानी सोमवार 20 अप्रैल से तापमान में तेज बढ़ोतरी होगी। 21–23 अप्रैल के बीच लू और वॉर्म नाइट का असर रहेगा।

Image

दिल्ली-NCR में आज से लू के लिए रहें तैयार

दिल्ली में आज का मौसम (20 Apr 2026): दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट लेने वाला है। कल यानी रविवार 19 अप्रैल को जहां लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली, वहीं भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी सोमवार 20 अप्रैल से गर्मी का प्रचंड प्रकोप तेजी देखने को मिलेगा। कल यानी मंगलवार 21 से 23 अप्रैल के बीच पूरे NCR में लू और गर्म रातों (Warm Night) का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग वे इस दौरान हीटवेव का अलर्ट जारी किया है

रविवार दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से गर्मी का प्रकोप कुछ कम रहा। इस बदलाव से तापमान में अस्थायी गिरावट देखने को मिली और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत भी मिली। हालांकि, यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी और आज से आपको प्रचंड गर्मी और Heatwave का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

आज से लू का प्रकोप झेलने को रहें तैयार

मौसम विभाग का कहना है कि आज सोमवार 20 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम भारत, जिसमें दिल्ली-एनसीआर भी शामिल है, में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के NCR क्षेत्र जैसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 20 से 22 अप्रैल के बीच लू चलने की आशंका है।

उधर, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार 21 से 23 अप्रैल के दौरान हीटवेव की स्थिति बनने के आसार हैं। इन दिनों न सिर्फ दिन में तेज गर्मी पड़ेगी, बल्कि रात के समय भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

सावधान रहें, हीट स्ट्रोक का खतरा

जानकारों का मानना है कि दोपहर में बाहर निकलने वाले लोगों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए। अगर जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें। दोपहर के समय धूप में ज्यादा देर तक रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

IMD ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के लिए टोपी या छाते का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है। आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव दिल्ली-एनसीआर के जनजीवन पर सीधा असर डाल सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article