Delhi Weather Today: सावधान! आज दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ गिरेगी बिजली; IMD का अलर्ट, दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 Feb 2026: दिल्ली-NCR में आज बुधवार को मौसम का बड़ा उलटफेर होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 45 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जहां आज की बारिश से बढ़ते पारे पर लगाम लगेगी, वहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते तापमान के 32 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी भी दी है। जानें आने वाले घंटों में कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम।

दिल्ली में आज का मौसम (18 Feb 2026): दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से समय से पहले आ गई गर्मी ने लोगों को हैरान कर दिया था। फरवरी के महीने में ही मार्च और अप्रैल जैसी तपिश महसूस होने लगी थी, लेकिन आज यानी 18 फरवरी को मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बुधवार की सुबह से ही नोएडा समेत दिल्ली NCR के कई इलाको में बादलों का डेरा देखने को मिल रही है, साथ ही बूंदाबादी भी हो रही है। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के इलाकों में तो रात से ही चमक-गरज के साथ बारिश हो रही है। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से आज राजधानी और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश का दौर चलने की काफी अधिक संभावना है, जिससे पारा थोड़ा नीचे लुढ़केगा।

delhi weather today rain alert

दिल्ली में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

दोपहर में छा सकता है अंधेरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा देखा जा सकता है। दोपहर के समय मौसम अधिक बिगड़ सकता है, जब 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बादलों की सघनता और आंधी के कारण दिन में भी अंधेरे जैसा अहसास हो सकता है। रुक-रुक कर होने वाली यह बारिश शाम तक जारी रह सकती है। इसको लेकर IMD ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

End of Feed