Delhi Weather Today: क्या आज भी दिल्ली में बारिश होगी? IMD ने बताया कितनी है संभावना; जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Today (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 Apr 2026: दिल्ली में शुक्रवार शाम हुई बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई, जिससे कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। जानें 18 अप्रैल, शनिवार का IMD का ताजा पूर्वानुमान।

दिल्ली में आज का मौसम (18 Apr 2026): राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कुदरत के दो अलग चेहरे देखने को मिले। जहां दिन भर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया, वहीं शाम होते-होते अचानक हुई तेज आंधी-बारिश और गरज-चमक ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इस अप्रत्याशित बदलाव से दिल्ली के कई इलाकों में पारा 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे चिलचिलाती धूप से जूझ रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली।

Delhi weather

दिल्ली में आज फिर चढ़ेगा पारा

गर्मी का रिकॉर्ड और फिर शाम की राहत (Delhi IMD Forecast)

शुक्रवार को सफदरजंग वेधशाला में इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का आलम यह था कि पालम और रिज जैसे क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। हालांकि, शाम को पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के चलते दिल्ली-NCR में घने बादल छा गए। इसके बाद IMD ने पूरे शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जिसे बाद में तात्कालिक रूप से बढ़ा कर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया। देर शाम तक शहर के कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ मध्यम बारिश होती रही।

End of Feed