दिल्ली का मौसम (16 July 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में मानसून ब्रेक ने छुड़ाए पसीने, आज 'हॉट डे' का अलर्ट; जानें कब आएगी बारिश

Delhi Ka Mausam, (16 July 2026) दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा: दिल्ली में मानसून के बीच 'हॉट डे' चल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने पूरी दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी किया है। जानें कब होगी बारिश।

Delhi Weather Today (16 July 2026): मानसून का मौसम भले आ गया है लेकिन बीते दिनों की छिटपुट बरसात के अलावा राजधानी दिल्ली को कुछ खास नसीब नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते 8 और 9 जुलाई को दिल्ली NCR में मूसलाधार बरसात हुई और भीषण गर्मी से फौरी राहत भी मिली लेकिन उसके बाद जो उमस वाली गर्मी का सिलसिला शुरू हुआ वो अबतक जारी है। फिलहाल को हालात ऐसे हैं कि पूरी दिल्ली में हॉट डे घोषित कर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi weather today monsoon

हफ्ते भर बारिश रहेगी नदारद

दिल्ली में आज हॉट डे की चेतावनी (IMD)

()

महसूस हुई 46.9 डिग्री जैसी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 50 फीसदी से अधिक रहने के कारण लोगों को असहज करने वाली 'हॉट एंड ह्यूमिड' स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था। हैरान करने वाली बात यह है कि बुधवार शाम को जब तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस था, तब 48 से 71 फीसदी तक की भारी उमस के कारण इंसानी शरीर को महसूस होने वाली गर्मी यानी 'फील लाइक टेम्परेचर' 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

End of Feed