दिल्ली में आज का मौसम (16 April 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-NCR में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। सूरज की तल्खी भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे दिन में घर से बाहर निकलना भी अब मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय कई इलाकों में गर्म हवाएं भी बह रही हैं, जिससे लू जैसी स्थिति बन रही है। आने वाले दिनों में भी राजधानी में गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है, बल्कि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। जिसके कारण भीषण गर्मी परेशान कर सकती है।
दिल्ली में आज का मौसम (AI Image)
दिल्ली में 16 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ ही रहने का अनुमान है। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। लेकिन इससे गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। दिनभर तीखी धूप निकली रहेगी, जो तेज गर्मी का एहसास कराएगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रात का तापमान भी 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - Maharashtra Weather: गर्मी से झुलस रहा महाराष्ट्र! विदर्भ बना देश का सबसे गर्म शहर; आज लू से तपेंगें कई जिले; IMD का अलर्ट
दिल्ली में 41 डिग्री पहुंचेगा पारा
दिल्ली-NCR में 22 अप्रैल तक मौसम मुख्यत: साफ ही बने रहने की संभावना है। लेकिन कभी-कभी बादलों की आवाजाही के भी आसार हैं। लेकिन इससे बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
दिल्लीवासियों को सता रही गर्म हवाएं
दिल्ली-NCR में बुधवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। दिन में तेज धूप भी निकली रही, साथ ही गर्म हवाएं चलने से लू जैसा एहसास हुआ। दिन में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। धूप की तपिश से बचने के लिए लोग छाते और स्टॉल के साथ नजर आए। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस दौरान पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
