दिल्ली का मौसम (14 Feb 2026) Delhi Weather Today: गर्मी ने दी दस्तक, पर अभी बाकी है बारिश! दिल्ली में अगले हफ्ते बूंदाबांदी के आसार; जानें Valentine's Day पर कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 Feb 2026: दिल्ली-NCR में इस साल ठंड उम्मीद से कहीं जल्दी खत्म होती दिख रही है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही दिन में धूप अप्रैल जैसी गर्म महसूस होने लगी है, हालांकि अगले हफ्ते हल्की बारिश की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम।

दिल्ली में आज का मौसम (14 Feb 2026): दिल्ली-NCR में इस साल ठंड की विदाई उम्मीद से कहीं ज्यादा जल्दी होती दिख रही है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड और कोहरा अब गुजरे वक्त की बात लगने लगे हैं। आलम यह है कि दोपहर की धूप अब अप्रैल जैसा अहसास कराने लगी है और अधिकांश घरों में भारी कंबल और गर्म कपड़े अलमारियों में समेटने की तैयारी हो रही है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं।

Delhi weather today

वैलेंटाइन डे पर निकलेगी धूप

वैलेंटाइन डे पर सुहावना रहेगा मौसम

आज यानी 14 फरवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्की धुंध (मिस्ट) जरूर दिखाई दे सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप खिलेगी। आज अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से दोपहर का समय हल्का सुहावना बना रहेगा।

End of Feed