दिल्ली में आज का मौसम (12 April 2026): दिल्ली-एनसीआर में गर्मी फिर से जोर पकड़ने लगी है। बीते दिनों हो रही बारिश के कारण राजधानी का मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन अब बारिश पर ब्रेक लग गया है। जिसके साथ ही धूप की तपिश भी बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान फिर से 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। जिससे भीषण गर्मी परेशान कर सकती है। राजधानी में बारिश के बाद हवाओं का दौर जारी था, लेकिन आज से हवाएं भी कमजोर पड़ जाएंगी। ऐसे में गर्मी में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 12 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। सुबह से ही राजधानी में धूप खिली रहेगी, जो दिन चढ़ने के साथ ही तेज हो जाएगी। हालांकि हवाओं के कारण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा
IMD के अनुसार राजधानी में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके चलते आगामी सात दिनों तक मौसम साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम साफ रहने के कारण धूप की तपिश भी बढ़ेगी, इसके साथ ही तापमान में भी उछाल देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही राजधानी में चिलचिलाती गर्मी भी परेशान कर सकती है।13 अप्रैल को दिल्ली का मौसम - आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस।
- 14 अप्रैल को दिल्ली का मौसम - आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस।
- 15 अप्रैल को दिल्ली का मौसम - आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस।
- 16 अप्रैल को दिल्ली का मौसम - आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस।
- 17 अप्रैल को दिल्ली का मौसम - आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस।
