दिल्ली का मौसम (1 Mar 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में समय से पहले गर्मी का कहर, टूटा 3 साल का रिकॉर्ड; मार्च में ही सताएगी मई-जून वाली तपिश

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 Mar 2026: दिल्ली में फरवरी ने गर्मी के पिछले 3 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मार्च के पहले हफ्ते में पारा 35 डिग्री पार करने और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल।

दिल्ली में आज का मौसम (1 Mar 2026): दिल्लीवालों के लिए ठंड अब बीती बात हो गई है। राजधानी में सूरज के तेवर इस कदर तल्ख हो गए हैं कि फरवरी ने जाते-जाते पिछले तीन सालों की गर्मी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आमतौर पर मार्च के मध्य में महसूस होने वाली तपिश इस बार फरवरी के आखिरी हफ्ते में ही हावी हो गई। आलम यह है कि दिल्ली में सर्दी अपने तय वक्त से करीब 15 दिन पहले ही विदाई ले चुकी है और अब दोपहर की धूप मई-जून का अहसास कराने लगी है।

Delhi weather 1.

दिल्ली में गर्मी ढाएगी कहर

तीन साल की सबसे गर्म फरवरी

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। 2023 के बाद यह फरवरी का सबसे गर्म दिन रहा। सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री तक पहुँच गया है, जो इस सीजन में पहली बार इतना अधिक दर्ज किया गया। रिज और लोधी रोड जैसे इलाकों में तो पारा 33 डिग्री के करीब पहुँच गया, जिससे पूरी दिल्ली 'हॉट स्पॉट' नजर आने लगी।

End of Feed