दिल्ली में आज का मौसम (05 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से गर्म हो रहा है। होली के दिन भी राजधानी में तेज धूप निकली। जिससे मौसम काफी गर्म महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, यह इस मार्च का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। जिसे देखते हुए पूर्वानुमान जताया जा रहा है कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे रात के समय पड़ने वाली हल्की सर्दी भी कम होती जा रही है। बीते दिन राजधानी का न्यूनतम पारा 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।
आज दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप भी निकली रहेगी। हालांकि इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिससे धूप का प्रभाव कुछ कम महसूस हो सकता है। दिन में हवा की रफ्तार बढ़कर 35 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने की संभावना है।
| दिल्ली के इलाके | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| सफदरजंग | 33.2 डिग्री | 15.7 डिग्री |
| लोधी रोड | 32.8 डिग्री | 14.2 डिग्री |
| पालम | 30.7 डिग्री | 15.2 डिग्री |
| रिज | 33 डिग्री | 16.2 डिग्री |
| आयानगर | 32.9 डिग्री | 15.3 डिग्री |
दिल्ली में हवा थमने से बढ़ेगी सर्दी
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार के बाद तेज हवाएं थम जाएंगी। ऐसे में मौसम साफ रहने के कारण धूप की तल्खी भी अधिक महसूस हो सकती है। जिससे दिन में गर्मी परेशान कर सकती है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। अगले दो दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान मौसम भी साफ ही बना रह सकता है। जिसके बाद दिन और रात के पारे में हल्का इजाफा हो सकता है। 8 से 10 मार्च के दौरान दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इस अवधि में दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
