शहर

UP Weather: यूपी में मार्च में ही मई वाली गर्मी! पारा 35 के करीब; ये 5 जिले सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05 March 2026: उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है। मार्च की शुरुआत में ही धूप की तपिश काफी बढ़ गई है। जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 24 घंटे बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी की संभावना है।

Image

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज का मौसम (05 March 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। दिन में सर्दी का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। सिर्फ सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को अभी से अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन और रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। यूपी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को सबसे गर्म जिला बांदा रहा, यहां का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में रात में भी ठंड का असर कम हो जाएगा और गर्मी पड़ने लगेगी।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी हिस्से में तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक्टिव होने की संभावना है। लेकिन इसका प्रभाव यूपी में पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस पूरे हफ्ते राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाने या बारिश होने का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। आज के बाद पछुआ हवाएं भी थम जाएंगी। जिससे दिन में गर्मी की तल्खी ज्यादा महसूस हो सकती है। इससे तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है।

यूपी में 24 घंटे बाद बढ़ेगा तापमान

यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 3-4 दिनों के दौरान दिन का पारा धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस के करीब बढ़ सकता है। जिससे रात का पारा भी सामान्य से अधिक ही बना रह सकता है।

यूपी के सबसे गर्म और ठंडे जिले

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में पिछले 24 घंटों में पांच सबसे गर्म जिले बांदा, झांसी, आगरा, हमीरपुर और वाराणसी रहे। जिनमें बांदा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, झांसी का 34.7 डिग्री, आगरा का 34, हमीरपुर का 33.2 डिग्री और वाराणसी का 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फुरसतगंज में 13.4 डिग्री, नजीबाबाद में 13.5 डिग्री, आजमगढ़ में 13.5 डिग्री और बहराइच में 13.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक