Delhi-NCR Weather: दिल्ली में तेज हवाओं के बीच सता रही धूप, क्या होली पर बदलेगा मौसम; जानें IMD का अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में होली के दिन मौसम कैसा रहेगा, क्या कोई बदलाव होने की संभावना है या नहीं, आइए जानें।

दिल्ली में आज का मौसम (03 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। दिन में गुनगुनी धूप की जगह अब तपिश ने ले ली है। तापमान भी लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। जिससे दिन में पंखे और एसी भी चलने लगे हैं। सुबह और रात के समय मौसम अभी भी सर्द बना हुआ है। फिलहाल राजधानी में मौसम साफ रहेगा, लेकिन होली के दिन यहां मौसम में बदलाव होगा या नहीं, आइए जानते हैं:

Delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह से ही सर्द हवाएं भी लगातार जारी है। जिससे सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हुई। दिन में भी करीब 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। साफ मौसम के चलते दिन में चिलचिलाती धूप भी निकलेगी। जिससे लोगों को गर्मी परेशान कर सकती हैं। वहीं होली के दिन यानी 4 मार्च को भी दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने और दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं का सिलसिला अगले दो दिन तक जारी रहने का अनुमान है। जिससे सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।

End of Feed