शहर

MP Accident: रफ्तार बनी काल, बैतूल में खड़ी क्रेन से भिड़ी कार; 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल में देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी। जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा इटारसी रोड पर हुआ।

Image

बैतूल में भीषण हादसा

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी।इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

घायलों की हालत नाजुक

यह हादसा इटारसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना सोमवार देर रात 3 बजे की बताई जा रही है, जब सड़क पर यातायात काफी कम था।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसे में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डाक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों और घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने देर रात भारी वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने पर चिंता जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चालक की लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article