शहर

आज और कल दिल्ली के दर्जनों इलाकों में बत्ती गुल, जानें आपके इलाके का हाल

देश की राजधानी दिल्ली के 13 डिवीजन के दर्जनों इलाकों में आज और कल यानी मंगलवार 3 मार्च और होली के दिन 4 मार्च को बिजली नहीं रहेगी। बिजली वितरण कंपनियोंं ने इन दोनों दिन दर्जनों इलाकों में शेड्यूल मेनटेनेंस के चलते पावर कट का अलर्ट दिया है।

Image

दिल्ली में दो दिन इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

एक तरफ आज चंद्रग्रहण है और दूसरी तरफ कल होली की तैयारी है। ऐसे में घर पर बहुत से काम हैं। इस बीच दिल्ली के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार 3 मार्च और बुधवार 4 मार्च को होली के दिन पावर कट का सामना करना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर खासतौर पर आपके लिए है, क्योंकि दिल्ली के करीब 13 डिवीजन के दर्जनों इलाकों में दो दिन कई घंटों तक बिजली नहीं रहेगी। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

दिल्ली में पावर कट का कारण क्या है?

आज और कल दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्यों के चलते बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कई घंटों तक बत्ती गुल रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे पावर कट से पहले ही बिजली से जुड़े अपने सभी जरूरी काम निपटा लें।

लक्ष्मी नगर इलाके में नहीं रहेगी बिजली

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर डिवीजन में आज यानी 3 मार्च को सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक गणेश नगर, शकरपुर के साथ ही पटपड़गंज एरिया, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया और आनंद विहार में 11 केवी सबस्टेशन के प्रिवेंटिव मेनटेनेंस के चलते पावर कट रहेगा। वहीं, लक्ष्मी नगर डिवीजन के ही पटपड़गंज एरिया, पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया और आनंद विहार में 11 केवी सबस्टेशन के प्रिवेंटिव मेनटेनेंस और 11 केवी फीडर के रखरखाव के चलते दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक पावर कट रहेगा।

करावल नगर क्षेत्र में भी रहेगा पावर कट

इसी तरह से करावल नगर डिवीजन में भी पावर कट रहेगा। सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक डी ब्लॉक भगीरथी विहार गोकुलपुरी, सी ब्लॉक भगीरथी विहार गोकुलपुरी, सी ब्लॉक गंगा विहार गोकुलपुरी, डी ब्लॉक गंगा विहार गोकुलपुरी में 11 केवी सबस्टेशन के प्रिवेंटिव मेनटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी। जबकि इसी दौरान यानी 10.30 से 1.30 बजे तक HDVS नेटवर्क के रखरखाव के चलते ब्लॉक सी प्रताप नगर राधा विहार मंडोली में भी पावर कट रहेगा। जबकि सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक DVS नेटवर्क के रखरखाव के चलते ब्लॉक क्यू-शिव विहार, ब्लॉक एच शिव विहार में बत्ती गुल रहेगी।

कृष्णा नगर क्षेत्र में नहीं रहेगी बिजली

पूर्वी दिल्ली के ही कृष्णा नगर डिवीजन में सुपह 10.00 से दोपहर 1 बजे तक 11 केवी सबस्टेशन के प्रिवेंटिव मेनटेनेंस के चलते ब्लॉक 15 गीता कॉलोनी, ब्लॉक 16 गीता कॉलोनी, ब्लॉक 18 गीता कॉलोनी, राशिद मार्केट जगतपुरी, खुरेजी खास स्वास्थ्य विहार लक्ष्मी नगर में पावर कट है, जबकि कृष्णा नगर डिवीजन के ही ब्लॉक 13 गीता कॉलोनी, ब्लॉक 14 गीता कॉलोनी, चंदर नगर कृष्णा नगर, शिवपुरी जगतपुरी, राशिद मार्केट जगतपुरी में ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के चलते सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पावर कट रहेगा।

डिवीजनपावर कट का समयपावर कट का कारणइलाका
लक्ष्मी नगर14:30-16:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसइंडस्ट्रियल एरिया-पटपड़ गंज इंडस्ट्रियल एरिया-आनंद विहार
कृष्णा नगर11:00-13:00ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्यब्लॉक 13-गीता कॉलोनी, ब्लॉक 14-गीता कॉलोनी, चंदर नगर-कृष्णा नगर, शिवपुरी-जगतपुरी, रशीद मार्केट-जगतपुरी
लक्ष्मी नगर14:30-16:3011KV फीडर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसइंडस्ट्रियल एरिया-पटपड़ गंज इंडस्ट्रियल एरिया-आनंद विहार
करावल नगर11:00-14:00HVDS नेटवर्क की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसब्लॉक क्यू-शिव विहार, ब्लॉक एच-शिव विहार
यमुना विहार10:30-13:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसएलआईजी/एमआईजी आरईएस/नॉन कॉमर्शियल एरिया-शास्त्री पार्क-उस्मान पुर
नंद नगरी10:30-13:3011KV फीडर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंससेवा धाम-मंडोली, मंडोली इंडस्ट्रियल एरिया-हनुमान गली, सेवा धाम-मंडोली, ब्लॉक ई-शक्ति गार्डन, ब्लॉक ए-शक्ति गार्डन, ब्लॉक B-शक्ति गार्डन,
करावल नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसD ब्लॉक-भागीरथी विहार-गोकुलपुरी, C ब्लॉक-भागीरथी विहार-गोकुलपुरी
वसुंधरा एन्क्लेव10:30-13:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसदल्लू पुरा MVR-वसुंधरा एन्क्लेव MVR
करावल नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसC ब्लॉक-गंगा विहार-गोकुलपुरी, G ब्लॉक-गंगा विहार-गोकुलपुरी
लक्ष्मी नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसगणेश नगर-शकरपुर खास, गणेश नगर एक्सटेंशन-शकरपुर खास
चांदनी चौक10:30-13:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसटेलीग्राफ ऑफिस-कश्मीरी गेट-मोरी गेट
लक्ष्मी नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसइंडस्ट्रियल एरिया-पटपड़ गंज इंडस्ट्रियल एरिया-आनंद विहार
करावल नगर10:30-13:30HVDS नेटवर्क की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसब्लॉक C-प्रताप नगर-राधा विहार-मंडोली
पटेल नगर10:30-13:3011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसराजेंद्र भवन-राजेंद्र प्लेस-राजेंद्र नगर
कड़कड़डूमा10:15-13:1511KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसमहाराम नगर-शाहदरा, विश्वास नगर-शाहदरा, ईस्ट रोहताश नगर-शाहदरा
जीटी रोड10:15-13:1511KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसडॉ भीम राव अंबेडकर कॉलोनी-बी ब्लॉक झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया, ब्लॉक बी-झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया
नंद नगरी10:03-13:0311KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंससबोली विलेज-मंडोली, विलेज सबोली-सबोली कॉलोनी-मंडोली, सबोली एक्सटेंशन-मंडोली
दरियागंज10:03-13:0311KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसचावड़ी बाजार-चांदनी चौक,
शंकर रोड10:00-13:00प्रिवेंटिव मेंटेनेंसब्लॉक 35एम-बीडन पुरा-करोल बाग, ब्लॉक 24एन-बीडन पुरा-करोल बाग
कृष्णा नगर10:00-13:0011KV सबस्टेशन की प्रिवेंटिव मेंटेनेंसब्लॉक 15-गीता कॉलोनी, ब्लॉक 16-गीता कॉलोनी, ब्लॉक 18-गीता कॉलोनी, रशीद मार्केट-जगतपुरी, खुरेजी खास-स्वास्थ्य विहार-लक्ष्मी नगर
पटेल नगर (4 मार्च होली के दिन)11:00-14:00नेटवर्क अपग्रेडेशन का कामब्लॉक टी-बलजीत नगर, करमपुरा इंडस्ट्रीज-बलजीत नगर, शादीपुर डिपो-बलजीत नगर

इसी तरह पुरानी दिल्ली चांदनी चौक और दरिया गंज के साथ ही दिल्ली में कड़कड़डुमा, जीटी रोड, शंकर रोड आदि में भी अलग-अलग समय पर पावर कट रहेगा। पटेल नगर और बलजीत नगर जैसे इलाकों में तो आज मंगलवार के साथ ही होली के दिन बुधवार 4 मार्च को भी पावर कट रहेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article