यूपी में आज का मौसम (03 June 2026): उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब धीरे-धीरे थमने लगा है। जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हालांकि आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज लगभग 35 जिलों में तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है।
यूपी में 3 जून को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम का मिला-जुला प्रभाव रहेगा। कहीं तेज धूप निकलेगी तो कहीं बादल छाए रहेंगे। जिससे गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। जिसमें इसमें आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। बुधवार को कुछ जगहों पर बिजली चमकने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
यूपी के मौसम में जारी उतार-चढ़ाव
यूपी में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 5 जून तक राज्यभर में देखने को मिलेगा। 4 जून को पश्चिमी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हो सकती है। 5 जून को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे एक बार फिर तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज हो सकता है। फिलहाल बारिश के मौसम के चलते यूपी में लू से राहत बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार यूपी में एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है।
