दिल्ली का मौसम (02 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्लीवालों हो जाएं तैयार! पश्चिमी विक्षोभ फिर बिगाड़ेगा मौसम; तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 June 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है। 3 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश फिर से तेज होगी। 7 जून के बाद मौसम साफ होने और गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में आज का मौसम (02 June 2026): दिल्ली-NCR के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी यहां कड़क धूप निकल रही है, तो कभी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान दिल्ली में 2 से 7 जून तक मौसम में बदलाव होने के आसार हैं।

delhi weather today

दिल्ली में 02 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, कभी-कभी हवाओं के झोंके 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

End of Feed