दिल्ली ने एक वोट की ताकत देखी है, जब केजरीवाल सरकार ने सड़क, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक समेत अन्य सुविधाएं दीं- संजीव झा

आप विधायक संजीव झा ने कहा कि शालीमार बाग विधानसभा में मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई एक बड़ा अन्याय है। सत्ता स्थायी नहीं होती, लेकिन जनता का विश्वास सबसे बड़ा होता है। एक वोट की ताकत दिल्ली ने देखी है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में गरीबों के घर तोड़ने का सख्त विरोध किया है। इस बाबत गुरुवार को ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने शालीमार बाग का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ अन्याय नहीं होने देने का भरोसा दिया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज दिल्ली का तापमान 2.5 डिग्री है। इस ठिठुरन भरी कड़ाके की सर्दी में लोग बेघर होकर कहां जाएंगे?

aap (2)

‘आप’’ दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा (फाइल फोटो- AAP)

इस दौरान विधायक संजीव झा ने कहा कि शालीमार बाग विधानसभा में मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई एक बड़ा अन्याय है। सत्ता स्थायी नहीं होती, लेकिन जनता का विश्वास सबसे बड़ा होता है। एक वोट की ताकत दिल्ली ने देखी है। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्लीवालों को सड़कें, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक समेत अन्य कई सुविधाएं दीं। लेकिन आज वोट बदलने का नतीजा नोटिस और बुलडोज़र के रूप में सामने है। हम यह अन्याय नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक जनता के साथ खड़े हैं।

End of Feed