Delhi Crime: गुलाबी बाग हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने संपत्ति के लिए करवाई पति की हत्या

Delhi Crime: दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Delhi Crime: दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रहने वाले सोनू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रूप नगर थाना और स्पेशल स्टाफ की जॉइंट टीम ने पंजाब से सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने सोनू की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। बता दें की सोनू की हत्या 2 और 3 फरवरी की रात को उनके ही घर में कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को शक्ति नगर स्थित एफसीआई गोदाम के पास नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो उसकी पहचान करना मुश्किल था, लेकिन मृतक के फिंगरप्रिंट्स अपराधियों के रिकॉर्ड में मौजूद थे, जिससे उसकी पहचान हो गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Delhi Crime

गुलाबी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्या को अंजाम देने पंजाब से आए सुपारी किलर

पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डाटा खंगाला गया। इससे पता चला कि हत्या से पहले कुछ लोग पंजाब से दिल्ली आए थे और मृतक के घर के आसपास उनकी मौजूदगी दर्ज हुई थी। साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि जिन मोबाइल नंबरों की लोकेशन दिल्ली में मिली, वे बाद में पंजाब लौट गए थे। पुलिस ने आगे बताया कि मामले की जांच करते हुए होटल रिकॉर्ड भी खंगाले, जहां पता चला कि संदिग्धों ने पुरानी दिल्ली के एक होटल में ठहरकर वारदात को अंजाम दिया था।

End of Feed