शहर

Mumbai: विदेशियों के साथ नाबालिग लड़कियों को संबंध बनाने के लिए करते थे मजबूर, पुलिस ने आरोपियों ऐसे पकड़ा

Mumbai Sex Racket: मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान सलमान और जबरूल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलते थे।​

Image

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Photo : iStock

Mumbai Sex Racket: मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है, जिसका शोषण किया जा रहा था। पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गेस्ट हाउस में की छापेमारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सहार पुलिस को अंधेरी इलाके के मरोल में एक गेस्ट हाउस में वेश्यावृत्ति गतिविधियों के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़की को पैसों का लालच दिया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे।

लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेलते थे आरोपी

मुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दो लोगों की पहचान सलमान और जबरूल के रूप में हुई है। आरोपियों में से एक गेस्ट हाउस का मैनेजर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निशाना बनाते थे और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलते थे।

लड़कियों को भेजा गया जुवेनाइल सुधार गृह

पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई लड़की ने बताया कि उसे और अन्य पीड़ितों को विदेशी पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। आरोपी उन्हें कमाई का एक छोटा हिस्सा देते थे और ज्यादातर पैसे अपने पास रख लेते थे। मेडिकल जांच के बाद नाबालिग लड़की को जुवेनाइल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article