दिल्ली में गर्मी से राहत की अनोखी पहल, शालीमार बाग में शुरू हुआ सोलर पावर्ड 'कूलिंग हट' का पायलट प्रोजेक्ट

दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी से राहत देने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सौर ऊर्जा से संचालित 'कूलिंग हट' का प्रायोगिक परीक्षण किया जा रहा है। यह विशेष संरचना खस घास और पानी के छिड़काव की मदद से प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करेगी। यदि यह मॉडल सफल रहता है, तो इसे शहर के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा।

Delhi Cooling Hut Project: दिल्ली सरकार ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक नई पहल की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सौर ऊर्जा से संचालित एक सार्वजनिक 'कूलिंग हट' को प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की अन्य संरचनाओं को तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत शीतलन सुविधाओं से लैस छायादार विश्राम स्थल उपलब्ध कराए जाएंगे।

Delhi Cooling Hut Project

भीषण गर्मी से जूझते दिल्लीवासियों के लिए बड़ी राहत (AI फोटो)

जून के पहले हफ्ते में शालीमार बाग में उद्घाटन

अधिकारी ने बताया कि एक छोटी झोपड़ी के आकार में डिजाइन की गई इस संरचना में चारों ओर पारंपरिक खस घास की गद्दी लगाई जाएगी और साथ ही पानी के छिड़काव वाली प्रणाली भी होगी, जिससे अंदर बैठे लोगों को प्राकृतिक रूप से ठंडक का अनुभव होगा। अधिकारी के अनुसार, निर्माणाधीन यह सुविधा मई के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जून के पहले सप्ताह में शालीमार बाग में इसका उद्घाटन करेंगी।

End of Feed