दिल्ली डबल मर्डर केस 72 घंटे में सुलझा, भाई ही निकला आरोपी; हत्या की वजह का हुआ खुलासा

Govindpuri Murder Case: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की हत्या के मामले को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने महिला के रिश्ते के भाई सौरभ साहू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

Govindpuri Murder Case: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए मां-बेटे के डबल मर्डर केस (Mother Son Murder Delhi) को दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस (Delhi Double Murder) ने महिला के रिश्ते के भाई सौरभ साहू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस के अनुसार, 20 और 21 मई की रात गोविंदपुरी इलाके में एक महिला और उसके 13 साल के बेटे की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया।

Delhi double murder

मां-बेटे की हत्या के बाद इलाके में फैली थी सनसनी

इन सभी सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी सौरभ साहू तक पहुंची

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की और तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय मुखबिरों की मदद ली। इन सभी सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपी सौरभ साहू तक पहुंची। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी तुगलकाबाद एक्सटेंशन के घाटी वाला पार्क इलाके में मौजूद है। इसके बाद इंस्पेक्टर विष्णु दत्त और उनकी टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि जब आरोपी को रुकने के लिए कहा गया तो उसने अवैध हथियार निकालकर पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। आरोपी ने लगातार चार गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली एसआई यशपाल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

End of Feed