दिवाली से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, मोरी गेट खोया मंडी में 6,700 किलो खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल

दिल्ली में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोरी गेट खोया मंडी में अभियान के दौरान 44 नमूने लेकर मौके पर ही मोबाइल टेस्टिंग वैन ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ के जरिए उनकी शुरुआती जांच की। इसमें 35 नमूने फेल पाए गए

दिल्ली : दीपावली से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को मोरी गेट की खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर 6,700 किलो अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त खोया जब्त किया और उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जांच के दौरान लिए गए 44 नमूनों में से 35 शुरुआती जांच में फेल पाए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद मौके पर पहुंचीं और पूरी कार्रवाई का जायजा लिया।

Delhi Adulterated Khoya

दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर रेखा सरकार का बड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी लेते हुए साफ कहा कि दिल्ली में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों के नाम पर लोगों की थाली में मिलावट का जहर परोसने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावटखोर चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed