Bakrid 2026: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार हुई सख्त, इन जानवरों की कुर्बानी पर लगी रोक; पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

Bakrid 2026: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार ने पशु कल्याण और साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंत्री कपिल मिश्रा ने अधिकारियों को अवैध पशु वध, गैरकानूनी खरीद-बिक्री और सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी रोकने के आदेश दिए हैं।

Bakrid 2026: बकरीद से पहले दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने पशु कल्याण और साफ-सफाई को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार में विकास मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कहा कि पशुओं के साथ क्रूरता, अवैध परिवहन और गैरकानूनी वध के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकार ने साफ किया है कि कुर्बानी केवल अधिकृत और तय स्थानों पर ही की जा सकेगी। सड़क, गली या किसी भी सार्वजनिक जगह पर पशु वध की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

delhi Bakrid 2026

अवैध पशु वध और खरीद-बिक्री पर होगी कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की खरीद-बिक्री भी गैरकानूनी-कपिल मिश्रा

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की खरीद-बिक्री भी गैरकानूनी है और इस नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि पशुओं के वध के बाद खून या अन्य अवशेष खुले में, सड़कों, नालियों या नहरों में नहीं फेंके जाएं। इनके निपटान के लिए तय सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इसके लिए संबंधित विभागों और प्रशासन को मिलकर निगरानी करने के लिए कहा गया है।

End of Feed