दिल्ली के लाल डोरा गांवों को मिलेगा स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड, संपत्ति रिकॉर्ड होंगे डिजिटल

दिल्ली सरकार लाल डोरा गांवों में संपत्तियों का रिकॉर्ड डिजिटल बनाने जा रही है। इसके तहत पात्र लोगों को स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

दिल्ली सरकार लाल डोरा गांवों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी पहल कर रही है। सरकार इन इलाकों की संपत्तियों का रिकॉर्ड डिजिटल बनाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद पात्र निवासियों को स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड दिए जाएंगे, जिससे संपत्ति का प्रमाणित रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

smart property card

दिल्ली के लाल डोरा गांवों में मिलेंगे स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड (सांकेतिक फोटो)

मुख्यमंत्री ने की परियोजना की समीक्षा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजस्व विभाग के साथ स्वामित्व योजना (SVAMITVA- Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas) की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारियों को काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

End of Feed