दिल्ली में विजयादशमी पर अनोखा सियासी प्रदर्शन, 'लाल HIT जनता पार्टी' ने जलाए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेताओं के पुतले

Delhi News: दिल्ली में विजयादशमी के मौके पर एक अनोखा राजनीतिक विरोध देखने को मिला है, जहां लाल HIT जनता पार्टी ने पारंपरिक रावण दहन से हटकर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों समेत, विपक्षी नेताओं के पुतले जलाए।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार विजयादशमी का पर्व बेहद अलग अंदाज में चर्चा का विषय बन गया है। पर्व के पावन अवसर पर जहां पारंपरिक रूप से बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले फूंके जाते हैं, वहीं इस बार 'लाल HIT जनता पार्टी' ने अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाते हुए एक अनोखा प्रदर्शन किया।

cjp leaders effigy

दिपके-रांका समेत कई हस्तियों के जलाए पुतले

दिपके-रांका समेत कई विपक्षी नेताओं के जलाए गए पुतले

पारंपरिक दशहरा आयोजनों से इतर, लाल HIT जनता पार्टी ने सीधे तौर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका समेत कई प्रमुख विपक्षी नेताओं और उनके समर्थकों के पुतलों का दहन किया। इनके अलावा पुतलों में प्रशांत भूषण, ध्रुव राठी, इमरान खान, राहुल गांधी, सौरव दास, नेहा बोरा, अरविंद केजरीवाल और नसीरुद्दीन शाह की तस्वीर थी। इस विरोध प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि किसी लाक्षणिक प्रतीक का उपयोग करने के बजाय, सीधे तौर पर राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों के नाम पर पुतले तैयार कर उन्हें आग के हवाले किया गया।

End of Feed