दिल्ली में 24 घंटे में 4 मर्डर, गोविंदपुरी में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या, रोहिणी में चाकूबाजी में दो की गई जान

दिल्ली के रोहिणी और गोविंदपुरी इलाके से हत्या की वारदात सामने आई है, जहां गोविंदपुरी में हमलावरों ने घर में घुसकर मां और उसके 15 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं रोहिणी में दो नाबालिगों की खूनी संघर्ष में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

Delhi Murder News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में चार लोगों की हत्या की वारदात सामने आई है, जहां गोविंदपुरी इलाके में देर रात मां और बेटे की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों पर वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं रोहिणी में दो नाबालिगों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

delhi murder

रोहिणी में डबल मर्डर?

रोहिणी के अमन विहार इलाके में यह हत्या की वारदात हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुल्तानपुरी निवासी तीन नाबालिग अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए अमन विहार इलाके में आए थे। लेकिन उन्हें वह लड़का नहीं मिला, जिसकी तलाश में वे थे। जिसके बाद उन्होंने लड़के की मां और छोटे भाई से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद तीनों भागने लगे, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान भागते समय लड़कों के हाथ से चाकू गिर गया, जिसे एक 14 साल के नाबालिग ने उठा लिया और दोनों नाबालिगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं तीसरा नाबालिग घायल हो गया।

End of Feed