कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगा कांवड़ियों का जत्था, उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान

30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों के आवागमन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

Kanwar Yatra 2026: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को कहा कि सावन (श्रावण) महीने में यानी 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे (एक्सप्रेस-वे) का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर हरिद्वार में आयोजित अंतरराज्यीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए आनंद बर्धन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के आवागमन के लिए एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

Kanwar Yatra

30 जुलाई से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा

आनंद बर्धन ने इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा अन्य केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

End of Feed