जंगल के बीच अद्भुत मुजस्समा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रफ्तार को मिली नई पहचान

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का गणेशपुर सेक्शन आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और प्राकृतिक खूबसूरती का बेहतरीन नमूना बनकर उभर रहा है। एडवांस रोड सेफ्टी, एक्सेस कंट्रोल्ड डिजाइन और वाइल्डलाइफ कॉरिडोर जैसी सुविधाओं से लैस यह सड़क सफर के तेज और सुरक्षित होने का आश्वासन देती है।

वैसे तो मुजस्समा का मतलब मूर्ति होता है। मूर्ति भी कोई ऐसी-वैसी नहीं, बहुत ही खूबसूरत। खूबसूरती की बात हो रही है तो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कैसे भूल सकते हैं। खासतौर पर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का गणेशपुर सेक्शन, जो हर लिहाज से अद्भुत मुजस्समा है। इकोनॉमिक कॉरिडोर के इस हिस्से की खूबसूरती देखकर आप भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। खास बात ये भी है कि भले ही दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पूरी तरह से आम जनता को समर्पित न हुआ हो, लेकिन इस गणेशपुर सेक्शन पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं।

ddec-ganeshpur

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का गणेशपुर सेक्शन

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर करीब 210 किमी लंबा है और गणेशपुर-देहरादून सेक्शन की लंबाई करीब 20 किमी है। इस इकोनॉमिक कॉरिडोर को एडवांस स्तर की सड़क सुरक्षा और ग्रेट सेपरेटेड क्रॉसिंग्स के साथ बनाया जा रहा है। प्रोटेक्टिव बेरियर्स और आधुनिक साइनेज के साथ ही यह एक एक्सेस कंट्रोल्ड रोड है। इसका मतलब है कि शानदार स्पीड, बेहतरीन सुरक्षा के साथ ही इस पर जगह-जगह कट नहीं हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी कम हो जाता है। यह सब बातें मिलाकर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाती हैं।

End of Feed