दिल्ली में डबल क्राइम से सनसनी: शालीमार बाग हत्याकांड का खुलासा, DU प्रोफेसर मर्डर की गुत्थी अब भी अनसुलझी

Delhi Crime: दिल्ली में अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया है। पहली घटना में, दिल्ली पुलिस ने शालीमार बाग इलाके में बीसी ब्लॉक के पास हुई एक युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस ने जहां शालीमार बाग इलाके में हुए एक मर्डर केस की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं न्यू अशोक नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की एक असिस्टेंट प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। पुलिस दोनों मामलों की सघन जांच में जुटी है।

Debosmita Paul murder case

शालीमार बाग केस सुलझा, DU प्रोफेसर हत्याकांड की जांच जारी

चाकूबाजी में दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

पहली घटना दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की है, जहां बीसी ब्लॉक के पास आपसी विवाद में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस (Delhi Police) को दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की।

End of Feed