शहर

JMM ने बैजनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, हेमंत सोरेन ने खेला बड़ा दांव

Baidyanath Ram Rajya Sabha Candidate: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष बैजनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

Image

पूर्व मंत्री और SC चेहरे पर झामुमो ने खेला दांव (Photo: Facebook/Baidyanath Ram)

Baidyanath Ram Rajya Sabha Candidate: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी राज्यसभा चुनाव (Jharkhand Rajya Sabha Election 2026) के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने इस बार एक सीट के लिए अपने वरिष्ठ नेता और वर्तमान उपाध्यक्ष बैजनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस फैसले की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी को उनके लंबे सांगठनिक और प्रशासनिक अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आने वाले बैजनाथ राम झारखंड की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें शासन और प्रशासन चलाने का गहरा अनुभव है।

राजनीतिक सफर के दौरान वह सूबे की विभिन्न सरकारों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के पिछले कार्यकाल में कुछ समय के लिए मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, वह पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में भी कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सीट (Jharkhand Rajya Sabha chunav) के लिए उम्मीदवारी की औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। बैजनाथ राम आगामी सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

नितिन नवीन का दो दिवसीय रांची दौरा

उनके नाम की घोषणा के बाद से ही जेएमएम कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं पर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin Ranchi Visit) शनिवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। यह जानकारी पार्टी के एक पदाधिकारी ने दी। भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह नवीन का झारखंड का पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि नवीन अपने प्रवास के दौरान पार्टी के कई कार्यक्रमों और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।

पूर्व सीएम समेत भाजपा के सीनियर नेताओं ने किया स्वागत

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर नवीन का भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और चंपई सोरेन सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। नवीन ने रांची के बिरसा चौक स्थित आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ’’झारखंड आना मेरे लिए घर आने जैसा है।’’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article