दिल्ली के रोहिणी में सरेआम सनसनीखेज वारदात, शॉपिंग मॉल के पास 35 वर्षीय शख्स की चाकू घोंपकर हत्या

Delhi Crime News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 में एक शॉपिंग मॉल के पास अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय पिंटू नामक व्यक्ति की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या कर दी। प्रशांत विहार थाना पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Delhi Crime News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिनदहाड़े हत्या की एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। रोहिणी सेक्टर-10 स्थित एक नामी शॉपिंग मॉल के पास व्यस्त सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। भरे बाजार हुई इस खूनी वारदात से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

delhi crime

चाकू से ताबड़तोड़ हमले में युवक की मौत

रास्ते में रोककर धारदार हथियार से किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोहिणी सेक्टर-10 मॉल के पास घटी। मृतक की पहचान पिंटू (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, बाइक या पैदल आए अज्ञात हमलावरों ने व्यस्त सड़क पर पिंटू को घेर लिया। इससे पहले कि वह खुद का बचाव कर पाता, हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस पर कई वार कर दिए। अत्यधिक खून बह जाने के कारण पिंटू वहीं गिर पड़ा, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए।

End of Feed