दिल्ली में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 3 जगह छापेमारी में 948.9 लीटर घी जब्त; शिकायत के लिए इस नंबर पर घुमाए कॉल

दिल्ली के भोगल और नजफगढ़ मार्केट से घी के कुल 15 नमूने एकत्र किए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट से घी की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति स्पष्ट होगी। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर: 1800-11-3921 पर कॉल कर सकते हैं।

दिल्ली : त्योहारों के बीच दिल्ली में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने बुधवार को भोगल मार्केट, नजफगढ़ मार्केट और शिव विहार में छापेमारी कर कुल 948.9 लीटर घी जब्त किया। भोगल और नजफगढ़ में घी के 15 नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Delhi Food Adulteration

दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन

सरकार ने साफ कर दिया है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मिलावट के खिलाफ अभियान सिर्फ त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे साल लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दायरे में ब्रांडेड कंपनियां भी आएंगी और किसी के साथ ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

End of Feed