Delhi Hotel Fire: अग्निकांड पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

दिल्ली में मालवीय नगर अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की।

Delhi hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घायलों से मुलाकात की। उन्होंने गुरुवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का हालचाल जाना। सीएम ने पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की स्थिति की जानकारी ली।

Delhi CM Meet victims

सीएम रेखा गुप्ता ने अग्निकांड में घायल लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की जाए और इलाज में किसी तरह की कोई कमी न रहने दी जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सभी मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके और उनके इलाज में आर्थिक परेशानी बाधा न बने।

End of Feed