दिल्ली का मुख्यमंत्री पद संभालते ही रेखा गुप्ता को मिली Z कैटेगरी सुरक्षा, जानिए कितने सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

'जेड' श्रेणी की सुरक्षा के तहत, रेखा गुप्ता को लगभग 22 सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जिसमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), एस्कॉर्ट, निगरानी कर्मचारी और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल हैं।

Z Security to Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस की 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह गृह मंत्रालय के सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार है, जिसका जिक्र 'येलो बुक' में है, जिसमें वीआईपी और वीवीआईपी के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है।

Rekha Gupta is new CM of Delhi

रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी सुरक्षा

'जेड' श्रेणी की सुरक्षा के तहत, रेखा गुप्ता को लगभग 22 सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जिसमें निजी सुरक्षा अधिकारी, एस्कॉर्ट, निगरानी कर्मचारी और लगभग आठ स्थिर सशस्त्र गार्ड शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह बढ़ा हुआ सुरक्षा कवर आमतौर पर हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हस्तियों को दिया जाता है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके कार्यकाल के दौरान 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

End of Feed