Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'आशा किरण होम' में बच्चो के साथ मनाई 'होली'

इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि होली के इस पवन उत्सव की सभी दिल्लीवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं, उन्होंने कहा कि सभी दिल्लीवासी होली को पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से सभी के साथ प्रेमपूर्वक मनाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ होली खेली, मिठाइयाँ वितरित कीं और उनकी ज़रूरतों को समझने के लिए संवाद किया
  2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘आशा किरण’ होम का दौरा कर वहाँ की मौजूदा व्यवस्थाओ का जाएज़ा लिया
  3. सीएम ने दिल्लीवासियों से होली को पर्यावरण के अनुकूल मनाने का दिया सन्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समाज कल्याण विभाग के ‘आशा किरण’ होम , रोहिणी का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ होली मनाई। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं, बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया और नागरिको को प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का सन्देश भी दिया। इस अवसर पर आशा किरण होम के बच्चो ने मुख्यमंत्री को भजन, देशभक्ति आदि गाने सुनाकर उनका अभिवादन किया।

Delhi Chief Minister rekha gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ होली खेली, मिठाइयां वितरित कीं और उनकी ज़रूरतों को समझने के लिए उनके साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। यह पर्व हमें प्रेम, समानता और भाईचारे की सीख देता है। आशा किरण में आकर इन बच्चों के साथ समय बिताना मेरे लिए भावनात्मक पल रहा है। यहाँ बच्चो से मिलकर हमने उनसे संवाद किया और व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया है। हमे ख़ुशी है की बच्चे यहां सुकून से रह रहे हैं। सरकार ही इन बच्चो की अभिभावक है। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है हम इनकी ज़रूरतों का विशेष ध्यान रखे।

End of Feed