होली पर उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और विदर्भ में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आज उत्तर भारत, विशेषरूप से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के साथ दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। दिल्ली में भी होली के त्योहार पर मौसम ने करवट ले ली ही है। आज दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने की संभावना है और कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। जानें देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल कैसा है :
होली पर उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और विदर्भ में हीटवेव का अलर्ट