दिल्ली में छठ पर 16 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, इस बार बनेंगे 1,400 से ज्यादा घाट, 10 प्वाइंट में जानिए क्या होंगे खास इंतजाम

छठ को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर सभी जरूरी बुनियादी तैयारियां 6 नवंबर तक पूरी कर ली जाएं, ताकि पूजा से पहले व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके। अधिकारियों को केवल रिपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय मौके पर जाकर घाटों का निरीक्षण करने और कमियों को तुरंत दूर करने को कहा गया है।

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस साल दिल्ली में पिछले साल के मुकाबले अधिक छठ घाट तैयार किए जाएंगे। वहीं, छठ पूजा के बाद सुबह के अर्घ्य को ध्यान में रखते हुए 16 नवंबर, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया गया है।

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर CM रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक

छठ पूजा की तैयारियों को लेकर CM रेखा गुप्ता ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर सभी जरूरी बुनियादी तैयारियां 6 नवंबर तक पूरी कर ली जाएं, ताकि पूजा से पहले व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके। अधिकारियों को केवल रिपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय मौके पर जाकर घाटों का निरीक्षण करने और कमियों को तुरंत दूर करने को कहा गया है।

End of Feed