उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर दर्दनाक हादसा; चलती ट्रेन के आगे कूदे नाबालिग की गई जान, ब्लू लाइन सेवा प्रभावित

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को एक दुखद घटना में 17 वर्षीय किशोर की चलती मेट्रो ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह किसी निजी कारण से मानसिक रूप से परेशान था। घटना के चलते ब्लू लाइन की सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं, जिन्हें बाद में सामान्य कर दिया गया।

Uttam Nagar East Metro Station Incident: शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक दुखद घटना सामने आई, जहां चलती मेट्रो ट्रेन के आगे कूदने से 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना की सूचना सुबह करीब 11:07 बजे स्टेशन कंट्रोलर द्वारा पुलिस को दी गई थी। बताया गया कि किशोर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से पटरियों पर उतर गया और द्वारका की ओर से आ रही मेट्रो ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Boy Dies After Jumping in Front of Metro Train in Delhi (Symbolic Photo)

दिल्ली में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदने से नाबालिग की मौत (सांकेतिक फोटो)

प्रारंभिक जांच से क्या पता चला

अधिकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मेट्रो स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पटरियों से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अश्विनी डागर के रूप में हुई, जो नजफगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी और उत्तम नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि वह किसी व्यक्तिगत कारण से मानसिक रूप से व्यथित था।

End of Feed